नई दिल्ली (रफतार न्यूज ब्यूरो) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इस मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 43 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। इससे पहले कई मंत्रियों ने इस्तीफा भी दिया। सबसे पहले नारायण राणे ने शपथ ली। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। बाकी 28 सांसदों को राज्य मंत्री की शपथ दिलाई गई। इनमें यूपी से अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता भी शामिल हैं।
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा नेता नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, अश्विनी वैष्णव, पशुपति कुमार पारस, किरण रिजिजू, राजकुमार सिंह, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।
नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, सत्यपाल सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, भानुप्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए नारायण स्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा और अजय कुमार को राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किया गया।
राजकुमार रंजन सिंह, भारती प्रवीण पवार, बिश्वेश्वर टुडु, शांतनु ठाकुर को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई। कपिल मोरेश्वर पाटील, प्रतिमा भूमिक, डॉ. सुभाष सरकार, डॉ. भागवत किशनराव कराड ने भी राज्य मंत्री पद की शपथ ली।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभा करंदलाजे, नैनीताल से सांसद अजय भट्ट, बीएल वर्मा, भानु प्रताप सिंह वर्मा, दर्शना विक्रम जरदोश, मीनाक्षी लेखी, अन्नपूर्णा देवी, ए.नारायणस्वामी, कौशल किशोर, अजय भट्ट, बीएल वर्मा, अजय कुमार, देबू सिंह चौहान, भगवंत खुबा को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई।
पुरुषोत्तम रूपाला, जी किशन रेड्डी और अनुराग ठाकुर, जी. किशन रेड्डी, पंकज चौधरी, अनुप्रिया सिंह पटेल, एसपी सिंह बघेल, राजीव चंद्रशेखर ने केंद्रीय मंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली। बताया जाता है कि पीएम मोदी की नई कैबिनेट में पांच इंजीनियर, सात नौकरशाह, 13 वकील और छह डॉक्टर शामिल हुए हैं।
भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर, रविशंकर प्रसाद और हर्षवर्धन नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने आज ही मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था। समारोह में सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति ने आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद, पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत मंत्रिपरिषद के 12 सदस्यों का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
