गुरसराय, झाँसी(डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान)-बुंदेलखंड क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक हुई बैठक में कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण होना चाहिए लेकिन प्राचीन काल से जो इसका भूगोल रहा है जिसमें इसकी संस्कृति रची बसी है उससे कोई समझौता बर्दाश्त नहीं होगा उन्होंने कहा की वर्तमान में ऐसी सूचनाएं आ रही हैं कि इलाहाबाद और कानपुर मंडल को भी सम्मिलित करने की योजना है जो कदापि स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्राचीन बुंदेलखंड से संबंधित जिलों को ही सम्मिलित किया जाना चाहिए। स्वतंत्रता के बाद 12 मार्च 1948 को बुंदेलखंड राज्य निर्माण हुआ जिसके मुख्यमंत्री कामता प्रसाद सक्सेना बने थे लेकिन नेहरू की कुटिलता ने 1956 में बुंदेलखंड राज्य समाप्त कर दिया दुर्भाग्य की बात है कि तब से आज तक बिना किसी पुनर्गठन आयोग के कई राज्यों का निर्माण हो चुका है लेकिन सारे मानकों पर खरा उतरने के बावजूद बुंदेलखंड राज्य का निर्माण अभी तक नहीं हो सका है। यही कारण है कि बुंदेलखंड सर्वाधिक प्राकृतिक संपदावान होते हुए भी आज गरीबी भुखमरी अशिक्षा से जूझ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक बुंदेलखंड राज्य का निर्माण नहीं हो जाता तब तक बुंदेलखंड क्रांति दल द्वारा पृथक राज्य निर्माण के लिए आंदोलन जारी रहेगा साथ ही समस्त जिलों के कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद प्रताप सिंह महिला क्रांति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शैलजा सिंह हरि किशोर रजक महानगर अध्यक्ष मोहम्मद नईम मंसूरी युवा क्रांति दल के अध्यक्ष अरविंद सिसोदिया महिला क्रांति दल के प्रदेश अध्यक्ष उषा सिंह महिला क्रांति दल के जिला अध्यक्ष शारदा शर्मा महासचिव अमर सिंह लोकेंद्र सिंह परिहार जिलाध्यक्ष मजदूर क्रांति दल दिनेश सिंह सिंगर विक्रम सिंह राठौर अनवर अहमद मंसूरी देवेंद्र अहिरवार हरिनारायण श्रीवास्तव जगदीश विश्वकर्मा राज सिंह शेखावत सुनील हिरवानी अजय सिंह परिहार प्रमोद सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरद प्रताप सिंह ने किया एवं हरि किशोर रजक ने आभार व्यक्त किया।
