गुरसराय, झाँसी(डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज मजदूर सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में ग्राम तोड़ी फतेहपुर में श्रमिक वर्ग की महिलाओं का सम्मान हुआ मजदूर सेवा संस्थान के अध्यक्ष जमुना प्रसाद श्रीवास महिलाओं को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारी संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हम लगातार श्रमिक महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिला रहे हैं बुनाई सेंटर का भी शुभारंभ किया जा रहा है नारी का सम्मान जहां है राष्ट्र का उत्थान वहां है इस अवसर पर ठाकुरदास यादव राघवेंद्र सिंह चौहान वीर सिंह गाता सहित मजदूर सेवा संस्थान के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
