Breaking News
Home / Breaking News / नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों सम्बन्धी चुनाव प्रचार

नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायतों सम्बन्धी चुनाव प्रचार

चंडीगढ़ ( रफ़्तार न्यूज़ ब्यूरो):पंजाब राज्य की 8 नगर निगमों और 109 नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के लिए चुनाव प्रचार तारीख 12 फरवरी, 2021 को शाम 05.00 बजे समाप्त हो जायेगा।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब राज्य चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि 16 जनवरी, 2021 को ऐलाने गए मतदान सम्बन्धी प्रोग्राम के अनुसार चुनाव प्रचार 12 फरवरी, 2021 को समाप्त हो जायेगा। उन्होंने बताया कि वोटों सम्बन्धी अपेक्षित चुनाव सामग्री और ई.वी.एम. मशीनों का वितरण 13 फरवरी, 2021 को पोलिंग पार्टियों को कर दिया जायेगा जबकि वोटें पड़ने का कार्य 14 फरवरी, 2021 को प्रातःकाल 08.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक होगा।
प्रवक्ता ने कहा कि जो वोटर शाम 04.00 बजे तक बूथ में दाखिल हो जाएंगे उनको वोट डालने का मौका दिया जायेगा।
प्रवक्ता ने बताया कि वोटों की गिनती काउंटिंग सैंटरों पर 17 फरवरी, 2021 को प्रातःकाल 09.00 बजे शुरू होगी।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान, 4 कार्यकारी प्रधान होंगे, रफतार न्यूज की ख़बर पर एक बार फिर से मोहर

दिल्ली, 18 जुलाई (रफतार न्यूज ब्यूरो)ः रफतार न्यूज की ख़बर पर एक बार फिर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');