छिन्दवाड़ा (भगवानदीन साहू)- शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित संतश्री आशारामजी महिला उत्थान आश्रम एवं गुरूकुल में श्री योग वेदान्त सेवा समिति के साधकों ने श्रीमद्भगवतगीता के 7वें अध्याय का पाठ कर तर्पण किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि हमारे शास्त्रों में मृत व्यक्ति के कल्याण हेतु सातवे अध्याय के पाठ का विधान है इसी नियमित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारी समिति की एक बहन जिनका नाम चेयना सूर्यवंशी था। इसी माह ह्रदय आघात से उनका पर लोक गमन हो गया। श्रीमती सूर्यवंशी को सब लोग स्नेह से मौसी कह कर बुलाया करते थे। सन 1996 से दीक्षार्थी थी परिवार समाज के पूर्ण दायित्वों के साथ समिति एवं आश्रम के जनहित के सेवा कार्याे में रोजाना सेवायें देती रही है। इनका पूरा जीवन प्रेरणादायक रहा। वहीं इन्दौर के एक वरिष्ठ साधक अजय शाह का अचानक परलोक गमन हो गया। शाह जी अहमदाबाद आश्रम में सेवारत थे देश के समस्त आश्रमों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सेवायें देते रहे है। अजय शाह पेशे से इंजिनियर थे एवं हम सबके प्रेरणास्त्रोत रहे। समिति एवं आश्रम द्वारा संचालित सभी सेवाओं में मार्गदर्शक रहे, दोनों महान आत्माओं के परलोक गमन पर श्रीमद्भगवतगीता के सातवें अध्याय का पाठ कर तर्पण कर श्रृध्दांजली दी। इस कार्यक्रम में महिला उत्थान आश्रम की संचालिका साध्वी नीलू बहन, साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन, गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर, खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक दोईफोडे, गेंदराव कराड़े, प्रेम पराड़कर, विवेक सूर्यवंशी, पी.आर. शेरके, एम.आर. पराड़कर, महिला समिति से सुमन दोईफोडे, विमल शेरके, डाॅ. मीरा पराड़कर, करूणेशपाल, छाया सूर्यवंशी, शकुन्तला कराड़े, शोभा भोजवानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थें।
