दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में 1143 मरीज ठीक हुए। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अब-तक एक लाख 51 हजार 928 मामले आ चुके हैं जिनमें से एक लाख 36 हजार 251 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, मृतकों की संख्या 4188 हो गई है। अभी मृत्यु दर 2.75 फीसद है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1143 मरीज ठीक हुए
पिछले 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अब-तक एक लाख 51 हजार 928 मामले आ चुके हैं जिनमें से एक लाख 36 हजार 251 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मृतकों की संख्या 4188 हो गई है। अभी मृत्यु दर 2.75 फीसद है।
दिल्ली में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 11,489 है।
दिल्ली में अब-तक कुल 12 लाख 91 हजार 411 सैंपल की जांच की गई है। वहीं, 18,271 सैंपल की जांच पिछले 24 घंटे में की गई है। इनमें से 5667 सैंपल की आरटी-पीसीआर व 12,604 सैंपल की एंटीजन जांच की गई जिनमें से 6.98 फीसद सैंपल पॉजिटिव पाए गए।
एक हजार से अधिक नए मामले आने के कारण कंटेनमेंट जोन भी बढ़ रहे हैं। एक दिन पहले तक 523 कंटेनमेंट जोन थे। यह संख्या बढ़कर 538 हो गई है।
26 जुलाई को अस्पतालों में मरीजों की संख्या घटकर तीन हजार से नीचे आ गई थी। पांच अगस्त तक यह स्थिति बरकरार रही।
पांच अगस्त को अस्पतालों में 2954 मरीज भर्ती थे। इसके बाद अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 3495 पहुंच है।ञ
कोविड केयर सेंटरों में 725 व कोविड हेल्थ सेंटरों में 185 मरीज भर्ती किए गए हैं।
अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए 14,125 बेड उपलब्ध हैं। इसलिए अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद 10,630 बेड खाली है। इस तरह 75.25 फीसद बेड खाली पड़े हैं।
कोविड केयर सेंटरों में 10,143 बेड है। इन दिनों विदेशों से आने वाले 3901 यात्रियों को कोविड केयर सेंटरों में क्वारंटाइन किया गया है।
वहीं, कोविड हेल्थ सेंटरों में 594 में से 409 बेड खाली हैं। अस्पतालों में 1231 वेंटिलेटर की सुविधा है, जिसमें से 829 वेंटिलेटर खाली हैं। इसके अलावा 402 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं।