मुंबई (रफ़्तार न्यूज़ ब्यूरो) बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इस घड़ी में उनके भाई रणधीर कपूर और पत्नी नीतू कपूर भी उनके साथ अस्पताल में हैं। इस खबर की पुष्टि खुद ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने की. ऐसे में अमिताभ बच्चन के एक ट्वीट ने सबको हैरान कर दिया। ट्वीट में बिग बी ने लिखा कि अब ऋषि कपूर हमारे बीच नहीं रहे।
रात ऋषि कपूर को मुंबई के H N Relience Hospital में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक रणधीर कपूर ने कहा कि, ” ऋषि कपूर अस्पताल में हैं। वह कैंसर से पीड़ित है और उन्हें सांस लेने में दिक्कत है, इसलिए उन्हें अस्पताल लाए हैं, उन्हें भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर है।”
ऋषि कपूर पिछले साल अमेरिका से भारत कैंसर का इलाज करा कर लौटे थे । एक साल तक उनका ट्रीटमेंट चलता रहा। खबरें हैं कि ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें बुखार हो रहा था औऱ छाती में इंफेक्शन भी थी। ऐसे में उनकी बीमारी के लक्षणों को ध्यान में रखते हुए उनका COVID-19 (कोरोना वायरस) टेस्ट कराया जाएगा। ऋषि कपूर इस वक्त 2 स्पेशल डॉक्टर्स की निगरानी में हैं
इससे पहले भी उनकी तबीयत खराब हुई थी जिसके चलते उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन उन्हें ज्यादा देर तक अस्पताल में नहीं रखा गया सिर्फ 4 घंटे में घर भेज दिया गया था।