Breaking News
Home / हरियाणा / वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा की किताब का अभय चौटाला ने किया विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा की किताब का अभय चौटाला ने किया विमोचन

हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार दीपक शर्मा की किताब ‘जलयोद्धा’ का विमोचन इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने किया। चंडीगढ़ में इनेलो दफ्तर में कई नेताओं और पत्रकारों की मौजूदगी में इस किताब का विमोचन किया गया। दीपक शर्मा की किताब जलयोद्धा एसवाईएल नहर को लेकर लिखी गई है।

 

 

दरअसल दीपक शर्मा के मुताबिक इस किताब में अभय सिंह चौटाला को जलयोद्धा कहा है। दीपक ने कहा कि किताब में एसवाईएल को लेकर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला की ओर से जो प्रयास किये गये हैं उन सबको इस किताब में दर्शाया गया है।

 

 

पत्रकार दीपक शर्मा मूल रूप से जिला सिरसा (हरियाणा) के रहने वाले हैं और पिछले कुछ समय से वो हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में कार्यरत हैं। दीपक ‘एम एल एस डी सोशल वैलफेयर ट्रस्ट’ से भी जुड़े हैं जिसके जरिये समाज हित के काम किये जाते हैं।

About admin

Check Also

सावधान :कोरोना की तीसरी लहर शुरू, WHO का ऐलान; डेल्टा वैरिएंट की वजह से भारत भी इसके करीब

दिल्ली (रफतार न्यूज ब्यूरो) : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');