Breaking News
Home / Breaking News / हरियाणा में 49 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी

हरियाणा में 49 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 49 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पलवल के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, पलवल के सचिव विवेक पदम सिंह को हिसार का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, हिसार का सचिव तथा फतेहाबाद का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, फतेहाबाद का सचिव लगाया गया है। अंबाला के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, अंबाला के सचिव जगदीप ढांडा को लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है।

 

यमुनानगर के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, यमुनानगर के सचिव कमलेश कुमार भादू को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। होडल के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर वत्सल वशिष्ट को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पलवल के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, पलवल के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

 

लोहारू के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर जग निवास को रोहतक का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। फतेहाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, फतेहाबाद के सचिव महाबीर प्रसाद को नगर निगम, गुरुग्राम का अतिरिक्त आयुक्त लगाया गया है।सांपला के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर, रोहतक जिला परिषद और डीआरडीए, रोहतक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमर दीप सिंह को गुरग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

 

महेंद्रगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेश कुमार को चरखी दादरी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जींद के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, जींद के सचिव सत्येंद्र दूहन को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कैथल के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, कैथल के सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। सिवानी के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर और फरीदाबाद मंडल, फरीदाबाद के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी सतबीर सिंह को नगर निगम, बल्लभगढ़ का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

 

तोशाम के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक)-सह-अतिरिक्त कलेक्टर सुभीता ढाका को झज्जर का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। जगाधरी की उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) पूजा छानवारिया को यमुनानगर जिला परिषद और डीआरडीए, यमुनानगर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। कनीना के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) अजय चोपड़ा को भिवानी जिला परिषद और डीआरडीए, भिवानी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

 

हरियाणा रोडवेज, फरीदाबाद के महाप्रबंधक भारत भूषण गोगिया को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम-1 का संपदा अधिकारी लगाया गया है। सोनीपत जिला परिषद और डीआरडीए, सोनीपत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीनाक्षी दहिया को कैथल जिला परिषद और डीआरडीए, कैथल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

 

रोहतक के सिटी मजिस्ट्रेट महेश कुमार को भिवानी का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नगर निगम, बल्लभगढ़ के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह को सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है। विमुक्त, घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, अंबाला शहर के संपदा अधिकारी किरण सिंह को शाहबाद का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) और विमुक्त, घुमंतू जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव लगाया गया है।

 

हिसार के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) परमजीत चहल को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, फरीदाबाद का संपदा अधिकारी लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रही अलका चौधरी को फरीदाबाद मंडल, फरीदाबाद के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी नियुक्त किया गया है। चरखी दादरी के सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र पाल को भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज फॉर वुमन, खानपुर कलां का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) लगाया गया है।

 

नारनौंद के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) और हरियाणा रोडवेज, हिसार के महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह-2 को सोनीपत का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हिसार के संपदा अधिकारी वेद प्रकाश को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा हिसार के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।

 

नगर निगम, यमुनानगर के संयुक्त आयुक्त और सरस्वती विरासत बोर्ड के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण को यमुनानगर का अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए, यमुनानगर का सचिव और सरस्वती विरासत बोर्ड का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।भिवानी जिला परिषद और डीआरडीए, भिवानी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष कुमार फोगाट को नारनौल का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

 

ऐलनाबाद के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) संयम गर्ग को नगर निगम, पंचकूला का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। रेवाड़ी के सिटी मैजिस्ट्रेट विकास यादव को नारनौंद का उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पलवल के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) जितेन्द्र कुमार-4 को पलवल का सिटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है। झज्जर के सिटी मैजिस्ट्रेट रविन्द्र कुमार को बावल का उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे सोनू राम को पिहोवा का उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

 

सफीदों के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) मंदीप कुमार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।फतेहाबाद जिला परिषद और डीआरडीए, फतेहाबाद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मित्तल को हरियाणा रोडवेज, हिसार का महाप्रबन्धक लगाया गया है। पिहोवा के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) संजय कुमार को सोनीपत जिला परिषद और डीआरडीए, सोनीपत का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

 

नारनौल के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) प्रीतपाल सिंह मोथसरा को सफीदों का उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) एवं उप-सचिव गगनदीप सिंह को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, कुरुक्षेत्र का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और नगर निगम करनाल का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।

 

टोहाना के उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) अनुभव मेहता को फतेहाबाद का सिटी मैजिस्टेट लगाया गया है। फतेहाबाद के सिटी मैजिस्टेट नवीन कुमार को टोहाना का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे दलजीत सिंह को महेन्द्रगढ़ का सिटी मैजिस्टेट लगाया गया है। अम्बाला मण्डल, अम्बाला के आयुक्त कार्यालय के ओएसडी रणबीर सिंह को कनीना का उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

 

रोहतक मण्डल, रोहतक के आयुक्त कार्यालय के ओएसडी संदीप कुमार को तोशाम का उप-मण्डल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) राजेश पुनिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कालका के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है। सहकारी चीनी मिल, पलवल के प्रबंध निदेशक नरेश कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा पलवल के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।

 

नगर निगम, पंचकूला के संयुक्त आयुक्त दिलबाग सिंह को ऐलनाबाद का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। प्राथमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) और स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव ब्रह्म प्रकाश को रोहतक जिला परिषद और डीआरडीए, रोहतक का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा के संयुक्त निदेशक (प्रशासन) प्रवीन कुमार को फतेहाबाद जिला परिषद और डीआरडीए, फतेहाबाद का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

 

यमुनानगर जिला परिषद और डीआरडीए, यमुनानगर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और यमुनानगर के सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश चन्द्र को लोहारू का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) और सिवानी का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक के संपदा अधिकारी नवदीप सिंह को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा सांपला के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के उप सचिव दर्शन कुमार को जगाधारी का उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बावल के उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) संजीव कुमार को रेवाड़ी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');