Breaking News
Home / Breaking News / जननायक जनता पार्टी का दावा पौने चार लाख नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा

जननायक जनता पार्टी का दावा पौने चार लाख नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा

जननायक जनता पार्टी का दावा है कि एक माह के सदस्यता अभियान के दौरान पौने चार लाख नए सदस्यों को संगठन से जोड़ा है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर चलाए गए अभियान के तहत 3 लाख 65 हजार नए सदस्य बनाए गए। वहीं ऑनलाईन पंजीकरण के तहत 26 हजार से अधिक नए सदस्य पार्टी से जुड़े। वहीं पार्टी ने अपने संगठन को और बढ़ाने के लिए गठबंधन दल भाजपा को छोड़कर अन्य पार्टियों से जुड़े लोगों को पार्टी से जोड़ने के अभियान का भी ऐलान किया है।

 

एक माह तक चलने वाले पार्टी के इस नये अभियान के जरिए पार्टी के साथ नए मजबूत साथी जोड़े जाएंगे। यह जानकारी आज प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री एवं जेजेपी के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने पंचकुला में हुई पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक के बाद चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताई। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह,  राज्य मंत्री अनूप धानक, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़, अशोक शेरवाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए दुष्यंत चौटाला ने बताया कि  9 दिसंबर को पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस के अवसर पर सिरसा में आयोजित हुई पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया गया था। जिसके बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा 20 दिसम्बर, 2019 से 20 जनवरी, 2020 तक प्रदेशभर में जेजेपी के साथ नए सदस्य जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा  प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह के नेतृत्व में इस सदस्यता अभियान को मॉनिटर कर सफल बनाया गया।

 

उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में घर-घर जाकर 3 लाख 65 हजार नए सदस्य जोड़े। वहीं इस सदस्यता अभियान के लिए शुरू किए गए ऑनलाइन पंजीकरण में 26 हजार से ज्यादा लोग मिस्ड कॉल, वाट्सएप मैसेज व पार्टी की वेबसाइट पर साइन अप के जरिए जेजेपी के नए सदस्य बने। दुष्यंत चौटाला ने बताया  कि सदस्यता अभियान के दौरान जेजेपी के नए सदस्यों का बकायदा वोटर आईडी का नंबर सदस्यता की कॉपी में नोट किया गया और नए सदस्य को पार्टी का पहचान पत्र भी दिया गया है।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');