नये साल में इनेलो ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। बीडी ढालिया की जगह पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अभय सिंह चौटाला ने बताया कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से सलाह-मश्विरा कर संगठन को और ज्यादा मजबूती व प्रभावशाली बनाने के लिए संगठन में नई नियुक्तियां की हैं। उन्होंने बताया कि इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनेलो नेता ने बताया कि बहादुरगढ़ से पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को हरियाणा का नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में दो बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। राठी एक बार लोकसभा चुनाव में भी रोहतक सीट से इलेक्शन लड़ चुके हैं। इतना ही नहीं नफे सिंह राठी दो बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं और कुश्ती संघ (भारतीय सैली) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।