इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला के जेल से बाहर आने के बाद इनेलो को दोबारा से खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। इनेलो में कुछ नईं नियुक्तियां हुई हैं।
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बीरबल दास ढालिया और ऐलनाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से सलाह-मश्विरा कर इनेलो संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं जिनमें फूल सिंह रोड़ को किसान सैल की और ओमप्रकाश गोयल को व्यापार सैल की जिम्मेदारी सौंपी है।
इनेलो नेताओं ने बताया कि प्रदेश के चार जिलों के जिला प्रधान भी नियुक्त किए हैं जिनमें दलमीरा सिंह सैनी को यमुनानगर, स. बूटा सिंह लुक्खी को कुरुक्षेत्र, सतेंद्र सिंह टोनी को पंचकूला और कामरेड कश्मीर सिंह करीवाला को सिरसा जिला का प्रधान बनाया गया है।