Breaking News
Home / Breaking News / कुरूक्षेत्र में बनेगा भारत माता का मंदिर, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

कुरूक्षेत्र में बनेगा भारत माता का मंदिर, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यहां 5 एकड़ क्षेत्र में भारत माता मन्दिर बनवाने की घोषणा की है ताकि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भारत  दर्शन की झलक स्थायी रूप से देखने को मिल सके। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र को ‘दिव्य कुरुक्षेत्र’ के रूप में विकसित करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोडऩे की घोषणा भी की।

 

मुख्यमंत्री ने इस बात की भी जानकारी दी कि इस वर्ष गीता जयंती महोत्सव में 15 देशों के प्रतिनिधि  भाग  ले रहे है।  इन देशों के राजदूत या कोई अन्य वरिष्ठï अधिकारी अपने देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस बात की भी जानकारी दी कि गीता जयंती महोत्सव की महत्वत्ता का अंदाज इस बात से हम लगा सकते है कि भारत सरकार ने इस वर्ष इस महोत्सव के लिए अपने प्रतीक चिह्नï ‘अतुल्य भारत’ का लॉगो इस्तेमाल करने की अनुमति भी प्रदान की है।

 

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');