हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जन आशीर्वाद यात्रा के जरिये पूरे हरियाणा में प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यात्रा के बहाने विरोधियों पर भी जमकर प्रहार कर रहे हैं। मनोहर लाल ने रोहतक के आस-पास जब यात्रा पहुंची तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा। मनोहर लाल ने हर जगह यही कहा कि ‘ना खायेंगे ना खाने देंगे और जो खाया पिया है उसे भी निकालेंगे।’ मुख्यमंत्री इस डायलॉग के जरिये हुड्डा पर निशाना साध रहे हैं।