हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि रात 3 बजे इंद्री विधान सभा के गाँव गढ़पुर टापू में बाढ़ का पानी भरने से मुस्तकीन एवं 8 सदस्य परिवार की बाढ़ में फंसने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने उपायुक्त विनय प्रताप सिंह को तुरंत प्रभावित परिवारों की मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गाँव गढ़पुर टापू के मुस्तकीन एवं 8 सदस्य परिवार को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत यमुनानगर से की। यात्रा शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री ने बताया कि रात 3 बजे इंद्री विधान सभा के गाँव गढ़पुर टापू में बाढ़ का पानी भरने से प्रभावित हुए मुस्तकीन एवं 8 सदस्य परिवार के बाढ़ में फंसने की जानकारी मिली थी। दरअसल यमुना उफान पर है और यमुना के साथ लगते इलाकों में पानी भर गया है जिससे कई परिवार प्रभावित हुये हैं।