हरियाणा में करीब दो महीने बाद विधानसभा का चुनाव है। बीजेपी ने इस बार 75 प्लस का टारगेट रखा है। 75 प्लस के टारगेट को पूरा करने के लिये मुख्यमंत्री ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत रविवार को कालका से कर दी है। इस यात्रा के पहले दिन देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी शिरकत की।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की ये यात्रा पूरे हरियाणा में जायेगी। इस यात्रा का समापन 8 सितंबर को होगा। पहले दिन प्रदेश के तमाम बड़े नेता औऱ मंत्री कालका पहुंचे। मुख्यमंत्री की पहले दिन की यात्रा कालका से चलती हुई पंचकूला और उसके बाद नारायणगढ़ और रात को यमुनानगर ठहराव होगा।
कालका में जन आशीर्वाद यात्रा से पहले बीजेपी की ओर से जनसभा भी की गई जिसमें मुख्यमंत्री ने पांच साल में किये कामों का जिक्र किया। वहीं राजनाथ सिंह ने केंद्र सरकार के कामों के साथ साथ मनोहर लाल खट्टर सरकार की ओर से किये जा रहे कामों को गिनवाया।