Breaking News
Home / Breaking News / अमित शाह की रैली के साथ ही बीजेपी ने हरियाणा में की चुनावी अभियान की शुरूआत

अमित शाह की रैली के साथ ही बीजेपी ने हरियाणा में की चुनावी अभियान की शुरूआत

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को जींद पहुंचे। बीजेपी ने शाह की रैली के साथ ही चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है। यहां रैली को संबोधित करते हुये अमित शाह ने विरोधियों पर निशाना साधा और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की जमकर तारीफ की। शाह ने कहा कि पिछले लगभग पांच वर्षों में मनोहर लाल ने पारदर्शी तरीके से सरकार चलाकर बिचोलियों को खत्म किया है। भ्रष्टाचार के माध्यम से पिछली सरकारों के समय नौकरियां देना एक व्यवसाय बन गया था। 

 

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा के इस लाल ने जातिवाद, क्षेत्रवाद व भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म कर दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा में पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने काफी काम किये है और हरियाणा को केरोसिन फ्री राज्य बनाया है । इसी प्रकार पहले महिला थानों की संख्या दो थी जो अब 31 हो गई है। बेटी बचाओ- बेटी पढाओ अभियान को सफल बनाया है, लिंगानुपात जो पहले एक हजार लड़कों के पीछे 871 लड़कियों का था, वह अब 918 तक हो गया है, जो देश के बड़े मैदानी इलाकों में पहले स्थान पर है।  

 

जींद की रैली बीरेंद्र सिंह की ओर से आयोजित की गई थी। रैली में प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद थे। अमित शाह ने कहा कि जिस तरह से पीएम मोदी को दोबारा चुना है वैसे ही मनोहर लाल खट्टर को दोबारा मुख्यमंत्री बनायें।

 

 

 

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');