Breaking News
Home / Breaking News / सराय कालेखां से लेकर पानीपत तक चलेगी रैपिड रेल, सर्वे का काम प्रगति पर – मुख्यमंत्री

सराय कालेखां से लेकर पानीपत तक चलेगी रैपिड रेल, सर्वे का काम प्रगति पर – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सराय कालेखां (दिल्ली)-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस), जो एक सैमी-हाई गति रेल कॉरीडोर है। उसका सर्वेक्षण प्रगति पर है और इस परियोजना के पूरा होने के उपरांत इस मार्ग पर आने वाले यात्रियों को काफी हद तक लाभ होगा। चूंकि रेल कॉरीडोर सोनीपत से भी होकर गुजरेगा, तो इस क्षेत्र के यात्रियों को भी लाभ होगा।

मनोहर लाल आज यहां शुरू हुए हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना के तहत दिल्ली में सराय कालेखां से छह रेल लाइनें बिछाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सराय कालेखां-मेरठ कॉरीडोर और सराय कालेखां-शाहजहांपुर, अलवर, राजस्थान कॉरीडोर के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की गई है, जबकि सोनीपत से गुजरने वाले सराय कालेखां-पानीपत कॉरीडोर के लिए सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है।

 

दरअसल मुख्यमंत्री रणदीप सुरजेवाला की राय पर जवाब दे रहे थे। सुरजेवाला ने कहा था कि गन्नौर में जो अंतरराष्ट्रीय सब्जी मंडी बन रही है अगर उसको रेल लाईन से जोड़ दिया जाये तो व्यापारियों का काफी फायदा मिल सकता है।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');