Breaking News
Home / Breaking News / इनेलो के एक और विधायक का इस्तीफा, क्या ये भी बीजेपी में जा रहे हैं।

इनेलो के एक और विधायक का इस्तीफा, क्या ये भी बीजेपी में जा रहे हैं।

इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के विधायकों में लगातार इस्तीफों का दौर जारी है। इनेलो के एक और विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। रानियां से विधायक रामचंद्र कंबोज ने इस्तीफे में लिखा है कि पार्टी के अंदर कलह से वो दुखी और परेशान हैं। कंबोज ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री पद को लेकर आपसी कलह हुई है जिससे पार्टी का नुक्सान हुआ है जिससे आहत होकर इस्तीफा दे रहा हूं।’

 

इनेलो के पास अब कागजों में तो 11 विधायक बचे हैं लेकिन उनमें से 6 विधायक दूसरी पार्टियों को सपोर्ट कर रहे हैं। इस हिसाब से अभय सिंह चौटाला के इलावा मात्र 4 विधायक और पार्टी के साथ हैं। एक तरफ अभय सिंह चौटाला प्रदेश का दौरा कर जनसभायें कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं लोगों को साथ जोड़ा वहीं दूसरी ओर पार्टी के विधायक लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।

 

रामचंद्र कंबोज के बारे में ख़बर है कि वो भी बीजेपी में जा सकते हैं। ख़बर है कि रणबीर गंगवा ने कंबोज की मुख्यमंत्री के साथ मीटिंग करवाई है जिसके बाद कंबोज ने इनेलो से इस्तीफा दे दिया। वहीं इस्तीफे पर इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष ढ़ालिया का कहना है कि स्वार्थी लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।

 

इनेलो के 2014 के चुनाव में 19 विधायक चुन कर आये थे जिनमें से दो विधायकों की मृत्यु हो गई। खाली हुई एक सीट जींद पर चुनाव हुआ जहां से बीजेपी के उम्मीदवार जीते वहीं दूसरी सीट जो जसविंदर संधू के जाने के बाद खाली हुई थी वहां चुनाव नहीं हुआ। इसके अलावा 5 विधायक बीजेपी में जा चुके हैं। 4 विधायक जेजेपी को सपोर्ट कर रहे हैं , एक बीजेपी तो एक कांग्रेस को। इनेलो के जो 5 विधायक बचे हैं उनमें से 1-2 और की चर्चा है कि वो भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

 

 

 

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');