उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पीडि़त परिवार वालों से मिलने के लिए गई प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में झज्जर जिला कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजसिँह जाखड़, एडवोकेट कृष्ण कादयाण, बादली हलके के कांग्रेसी नेता बिजेंद्र माजरा पार्षद भूदेव गुलिया,पर्यावरण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम सिलाना , कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश संयोजक महावीर कटारिया, हर्ष प्रधान बादली,नारायण पँडित,प्रवीन जाँगडा,पूर्व पार्षद शीशपाल मलिक,विरेन्दर दरोगा सहित सैकडोँ कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक पर सीएम योगी ओर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए विपक्ष को प्रताडि़त कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को बिना किसी कारण के गिरफ्तार करके राजनीतिक दुर्भावना से काम किया है।
दरअसल प्रियंका का कहना था कि वो पीड़ित परिवारों से मिलना चाहती हैं। वहीं प्रशासन की ओर से प्रियंका को पहले ही रोक लिया गया। प्रियंका और उसके साथ पहुंचे नेताओं की प्रशासनिक अधिकारियों से बहस भी हुई उसके बाद प्रियंका वहीं धरने पर बैठ गई जिसके बाद प्रियंका को हिरासत में लेकर रेस्ट हाऊस लेजाया गया।