Breaking News
Home / Breaking News / जेजेपी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, बनाये गये 6 नये जिलाध्यक्ष

जेजेपी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार, बनाये गये 6 नये जिलाध्यक्ष

जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला स्तर पर कई नियुक्तियां की है। पार्टी पदाधिकारियों की  नियुक्ति की सूची जारी की है। इनमें 6 नए जिला अध्यक्ष, एक जिला प्रभारी, दो प्रकोष्ठ अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 18 सदस्यों के नाम शामिल है।

जेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने नए जिला प्रधानों की नियुक्ति में रेवाड़ी में रामफल कोसलिया, रोहतक में बलवान सुहाग, सिरसा (ग्रामीण) में पूर्व विधायक कृष्ण कांबोज, सिरसा (शहर) में रोहित गनेरीवाला, अंबाला (शहर) में सरदार हरपाल सिंह कांबोज और महेंद्रगढ़ में रमेश पालड़ी को नियुक्त किया है। वहीं एडवोकेट तेज प्रकाश महेंद्रगढ़ जिले के प्रभारी होंगे।

प्रदेश स्तर की नियुक्तियों के बारे में जजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने दो प्रकोष्ठ में अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें भिवानी निवासी रामफल फौजी को मजदूर प्रकोष्ठ व जींद निवासी सूरजभान काजल को कानूनी प्रकोष्ठ का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है।

इनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव डॉ. केसी बांगड़ ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर सिरसा निवासी हरी सिंह भारी, फतेहाबाद निवासी होशियार सिंह नहला, हिसार निवासी राजमल काजल, पूंडरी निवासी पूर्व विधायक मखन सिंह रोड, पंचकूला निवासी तेज सिंह तेवतिया, कैथल निवासी रोशन ढांडा, गुरुग्राम निवासी महेश चौहान को शामिल किया है।

वहीं सोनीपत निवासी रणबीर दहिया, महम निवासी रामदिया राठी, पानीपत निवासी सूबेदार प्रताप सिंह, नांगल चौधरी निवासी अमर सिंह ब्रह्मचारी, जींद निवासी एडवोकेट जिले सिंह, नलवा निवासी दलबीर धिरणवास, अग्रोहा निवासी जापान सिंह गोदारा, हांसी निवासी विजय जैन, कुरुक्षेत्र निवासी श्रीमति संतोष दहिया और डबवाली निवासी रणबीर राणा को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');