Breaking News
Home / Breaking News / लोकतंत्र सेनानियों’ का 5 लाख रूपए प्रति वर्ष तक इलाज का खर्च सरकार उठायेगी -मुख्यमंत्री

लोकतंत्र सेनानियों’ का 5 लाख रूपए प्रति वर्ष तक इलाज का खर्च सरकार उठायेगी -मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने राज्य के लोकतंत्र सेनानी या उनकी पत्नी के ईलाज  के लिए 5 लाख रुपये  सालाना तक की सरकारी सहायता की  घोषणा की। इस योजना के तहत स्वयं लोकतंत्र सेनानी और उसकी पत्नी को चिकित्सा के लिए सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में होने वाले 5 लाख रुपये तक के खर्च को राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

 

टैगोर थियेटर में गत देर रात आपातकाल के दौरान संघर्ष करने वाले सत्याग्रहियों के लिए राज्य स्तरीय लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य अतिथियों ने शुभ्र ज्योत्सना पुस्तक नामतः कैसे भुलें आपातकाल का दंश का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान 2 मिनट का मौन रखकर जाने-अनजाने स्वर्गीय लोकतंत्र सेनानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानी और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष राजीव ‌बिंदल व लोकतंत्र सेनानी संगठन, हरियाणा के अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता को शॉल, स्मृति चिन्ह व पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया।

 

इसी प्रकार, अन्य लोकतंत्र सेनानियों को राज्य सरकार के मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आपातकाल के दौरान सत्याग्रह आंदोलन में जेल जाने वाले लोकतंत्र सेनानियों को 10 हजार रूपए प्रति माह पेंशन और हरियाणा परिवहन की बसों में लोकतंत्र सेनानी व उसके एक सहायक को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने घोषणा की कि अब हरियाणा सरकार द्वारा ‘लोकतंत्र सेनानियों’ का 5 लाख रूपए प्रति वर्ष तक इलाज का खर्च उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानी के अलावा उसकी पत्नी का भी 5 लाख रूपए तक के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');