रायबरेली- राजनीति में पद व कद को ही सम्मान दिया जाता है। जिसके पास जितना बड़ा कद व पद होगा उसका उतना ही सम्मान भी होगा। फिर चाहे व्यक्ति बड़ी उम्र का ही क्यों न हो वो अपने से छोटी उम्र के नेता के पैर छूने में भी गुरेज नही करता। इसी वाक्य को सच साबित करती हुई एक तस्वीर रायबरेली में सामने आई है।
अमेठी से कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी को ऐतिहासिक हार का मजा चखा कर देश भर में सुर्खियां बटोरने वाली केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति ईरानी भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी के घर उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण मिलने पहुंची थी। गले मे पट्टा पहने बीमार विधायक जी अपने से उम्र में कई साल छोटी स्मृति ईरानी के पैर छूते नजर आए। पैर छूना कोई गलत नही है लेकिन भारतीय संस्कृति में अपनी से छोटी उम्र के व्यक्ति का पैर छूना कोई शोभनीय काम नही माना जाता। लेकिन सत्ता के कद व पद के आगे संस्कृति कोई मायने नही रखती।
रायबरेली के सलोन क्षेत्र में स्मृति ईरानी के स्वागत में वहाँ उपस्थित लोगों ने भी किया स्मृति का अभिवादन। कुछ ने फूल व बुके भेंट किये तो किसी ने पैर छुए। विधायक कोरी कभी खुद भी मंत्री रहे हैं। फिलहाल वक़्त स्मृति ईरानी का है। जो सांसद तो अमेठी की है लेकिन साथ साथ रायबरेली में भी अपना दबदबा बनाना चाह रही हैं। उनका पूरा जोर अमेठी व रायबरेली को काँग्रेस मुक्त करने का है।
रायबरेली से रविन्द्र सिंह की रिपोर्ट।