हरियाणा के मुख्य सचिव डी एस ढेसी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय, विधान सभा स्तर कार्यक्रमों के प्रबंधन की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में 79 स्थानों पर योग के कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इन कार्यक्रमों के आयोजन के सभी प्रबंध कर लिए गये हैं।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रोहतक में किया जायेगा। रोहतक में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों में हरियाणा के मंत्री, विधायक,सांसद व अन्य पदाधिकारी शरीक रहेंगे।बैठक में बताया गया कि प्रदेश में लगभग 3 लाख प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।
हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवर पाल जिला यमुनानगर के जगाधरी तथा डीप्टी स्पीकर संतोष यादव महेंद्रगढ़ के अटेली में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा जिला महेंद्रगढ़, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हिसार के नारनौंद, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ जिला झज्जर के झज्जर शहर, परिहवन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत के इसराना में योग करेंगे।
वहीं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन सोनीपत के राई, स्वास्थ्य मंत्री निल विज अंबाला कैंट व अंबाला शहर, उद्योग एवं वाणिज्यि मंत्री विपुल गोयल और कृष्ण पाल जिला फरीदाबाद तथा लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह जिला गुरुग्राम में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल रेवाड़ी के बावल, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार कुरुक्षेत्र में शाहबाद, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज करनाल के इन्द्री में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि होंगे।
सांसद भी करेंगे योग…..
इसी प्रकार, अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया पंचकूला, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी कैथल, करनाल से सांसद संजय भाटिया करनाल, सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक सोनीपत, राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद्र सिंह जींद के नरवाना, राज्यसभा सदस्य जनरल डी. पी. वत्स फतेहाबाद के टोहाना, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल सिरसा, हिसार से सांसद ब्रीजेंद्र सिंह हिसार, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह भिवानी में आयोजित समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।