Breaking News
Home / Breaking News / हरियाणा में जल्द 8 हजार सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती- बेदी

हरियाणा में जल्द 8 हजार सफाई कर्मचारियों की होगी भर्ती- बेदी

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश में 8 हजार सफाई कर्मचारियों की जल्द भर्ती की जाएगी। बेदी कुरूक्षेत्र जिला के शाहबाद कस्बा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा में सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया गया है। प्रदेश के सभी सफाई कर्मचारियों को सफाई हेतू आधुनिक यंत्र, उपकरण तथा किटें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

 

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के नोएडा की राष्ट्रीय नवनिर्माण सेवा समिति संस्था ने 200 सफाई कर्मचारियों को मैडिकल किटें द्वारा वितरित की। इस किट में बैड शीट, मास्क, ग्लव्स, साबुन आदि शामिल थे। राज्यमंत्री ने कहा कि यह संस्था पूरे देश में बहुत ही जनहित के कार्य कर रही है। यह संस्था अब तक 15 कैंप लगा चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि यह संस्था केंद्र व राज्य सरकार के मार्गदर्शन में मैडिकल कैंप, गरीब परिवारों को उनकी जरूरत का सामान तथा सफाई कर्मचारियों को मैडिकल किट जिसमें स्मृति चिन्ह, मास्क तथा ग्लव्स उपलब्ध करवा रही है। इस संस्था ने पूरे देश में अभियान चलाया है कि हर सफाई कर्मचारी को मास्क, ग्लव्स, जूते, गर्मी व सर्दी की ड्रैस तथा आधुनिक यंत्र उपलब्ध करवाए जाएं।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');