भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और संगठनमंत्री सुरेश भट्ठ मौजूद रहे है।
बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने मीडिया से रुबरु होते हुए कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के परिणामों की समीक्षा और भाजपा के आगामी लक्ष्य पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि संगठन की आगामी रणनीति के अनुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस 6 जुलाई से भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान को सदस्या अभियान की जिम्मेदारी दी गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले सदस्यता अभियान से 20 प्रतिशत अधिक सदस्यता करने का लक्ष्य रखा गया है। 6 जुलाई से लेकर 31 जनवरी तक सदस्यता अभियाना चलाने का फैसला बैठक में लिया गया है। बराला ने कहा कि सर्व व्यापी – सर्व स्पर्शी अभियान के तहत देश के हर बूथ पर सदस्यता करने का भी लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में जल्द प्रदेश सदस्यता प्रमुख और सह प्रमुख तय करके संगठन द्वारा दिए गए लक्ष्य से अधिक सदस्यता की जाएगी। सदस्यता के बाद बूथ समिति, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश व राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव होंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव को लकेर कहा कि पार्टी ने 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा 75 प्लस सीटें जीतकर दौबारा से प्रदेश में सरकार बनाएगी।
सुभाष बराला ने इनेलो पर कसा तंज…..
जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को इंडियन नेशनल लोकदल के सीएम पद के उम्मीदवार बताए जाने के बयान पर सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में इससे बुरा दिन कोई नहीं हो सकता, जिस पार्टी को चौधरी देवी लाल ने अपने खून पसीने से सींचा था, उस परिवार की हालत इस कदर बुरी हो चुकी है कि जहां इस तरह के बयान दिए जाते हैं और टौंटिंग की जाती है। इन्हें इस बात पर मंथन करना चाहिए कि ओमप्रकाश चौटाला जिस तरह से दीपेंद्र के लिए सहानुभूति और प्रेम बरसा रहे थे, शायद इस एंगल से यह बात कही गई होगी। सुभाष बराला ने कहा फिर भी अंदर की बात तो वही लोग ही जानते होंगे।