Breaking News
Home / Breaking News / जेजेपी ने शीला भ्याण, स्वाति यादव समेत 7 वरिष्ठ नेत्रियों को बनाया जोन प्रभारी

जेजेपी ने शीला भ्याण, स्वाति यादव समेत 7 वरिष्ठ नेत्रियों को बनाया जोन प्रभारी

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र जननायक जनता पार्टी ने महिला प्रकोष्ठ को सक्रिय किया है। जजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने प्रदेश को सात जोन में बांटते हुए पार्टी की वरिष्ठ नैत्रियों को उनका प्रभारी बनाया है जिसमें शीला भ्याण, स्वाति यादव समेत सात वरिष्ठ महिला नेत्री शामिल हैं। वहीं इसके अलावा पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में पांच महिला जिला प्रधानों की भी नियुक्तियां की हैं।

 

जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने बताया कि ये नवनियुक्त जोन प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं को सक्रिय करने और उनके मुद्दे उठाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जेजेपी एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने महिलाओं को पूरा सम्मान देने का काम किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नए हरियाणा के निर्माण लिए महिलाओं के सपनों को साकार करने अति आवश्यक है, इसलिए जजपा ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ये महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

 

वहीं जजपा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने बताया की पार्टी ने महिला प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की है। पार्टी ने पांच महिला जिला प्रधानों को नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि जींद जिले में उर्मिला मलिक , फरीदाबाद में चित्रा नैन, करनाल में रिटा शर्मा, सिरसा में सरोज डूडी और पंचकूला में मिथिला चौधरी को प्रकोष्ठ में जिला प्रधान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

शीला भ्याण समेत 7 जोन प्रभारियों की हुई नियुक्ति…..

 

जेजेपी ने महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण को प्रदेशाध्यक्ष पद के साथ-साथ नई जिम्मेदारी देते हुए हिसार क्षेत्र का प्रभारी बनाया है। शीला भ्याण हिसार क्षेत्र में पड़ने वाले हिसार, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले में हलके के हर बूथ पर महिलाओं की टीम तैयार करके उन्हें राजनीतिक व सामाजिक रूप से जागरूक करने का काम करेंगी। वहीं पार्टी ने इसी तरह लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी स्वाति यादव को  भिवानी-महेंद्रगढ़ जोन की जिम्मेदारी सौंपी है जो कि महेंद्रगढ़, भिवानी और दादरी जिले की कमान संभालेंगी।

 

पार्टी ने इसी क्रम में अंबाला क्षेत्र की जिम्मेदारी रणजीत कौर  को दी है। रणजीत कौर अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों में महिलाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेंगी। वहीं रोहतक क्षेत्र में पार्टी की वरिष्ठ महिला नेत्री बबीता दहिया रोहतक, पानीपत और सोनीपत जिले की कमान संभालेंगी।

 

इनके अलावा इसी तरह संतोष दहिया करनाल जोन में करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र जिले में महिला टीम तैयार करेगी। साथ ही पार्टी ने फरीदाबाद जोन की जिम्मेदारी शशी तेवतिया को सौंपी है जो कि फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिले में जेजेपी के साथ महिलाओं को जोड़ेगी। वहीं गुरुग्राम क्षेत्र में बिमला चौधरी को प्रभारी बनाया है जो कि गुरुग्राम, रेवाड़ी और झज्जर जिले को संभालेंगी।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');