मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ) :- हिम्मत और मेहनत के बलबूते पर आप रुके हुए कामों को पूरा करेंगे। नए व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रूचि बढ़ेगी आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-मन में नया कुछ करने की इच्छा जागृत होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :- आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली बना रहेगा। शिक्षा के प्रति रूचि बनी रहेगी। यात्रा हो सकती है। जुखाम, इन्फेक्शन से परेशानी रहेगी।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :- जोश भर देने वाले अवसर आज आपको मिल सकते है। आपको आशावादी रहकर अपने कार्यक्षेत्र आ रही रुकावट को दूर करना होगा। मित्रों का साथ बना रहेगा।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :- कार्य में सफलता मिलेगी। किसी पर विश्वास करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। शेयर, सट्टा, कमोडिटी आदी का काम करने वालों को आर्थिक नुक़सान होने के योग हैं।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :- आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक परेशानियां आज के दिन काफी हद तक कम होंगी। आज के दिन ॐ नमः शिवाय का जप करें।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते) :-परिवार की तरफ से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर ध्यान रखें। धन-लाभ हो सकता है।
देखिये धन-लाभ किसे मिलेगा….
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :- अचानक यात्रा होंगी। परिवार की तरफ से खुशी एवं प्रसन्नता का माहौल होगा। आप अपने काम में किसी की दखलंदाजी पसंद नहीं करेंगे। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे) :- कामकाज सामान्य रहेगा। शरीर में चुस्ती-फूर्ति की कमी रहेगी। आप अपने काम में दूसरों की दखलंदाजी पसंद नहीं करेंगे। धन संबंधी लाभ मिलेगा। कौओं को रोटी खिलाएं।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु, खे,खो,गा,गि) :- मन में कुछ उलझन की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय लेना ठीक नहीं होगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें। यात्रा को टालने की कोशिश करें।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :- मन में कुछ अस्थिरता रहेंगी। शांत रहकर अनेक समस्याओं का हल हो सकता है। कुछ वित्तीय बाधाओं को भी महसूस किया जा सकता है।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि):- ज्यादा सोच विचार आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जीवनसाथी या परिवार के किसी बड़े की सलाह मददगार साबित होगी।