लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की नैतिक जिम्मेवारी अपने पर लेते हुए इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, व्यापार सैल के प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण गोयल सहित अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा दिए इस्तीफों को इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने नामंजूर कर दिया है। उन्होंने इस प्रकार का निर्देश पार्टी सचिवालय को दिया है ताकि संबंधित लोगों को प्रेषित किया जा सके।
इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आने वाले विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जी-जान से जुट जाएं ताकि प्रदेश में फिर से इनेलो जीत का परचम लहराए।
दरअसल लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने अपने पद से इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चौटाला को इस्तीफा भेज दिया था। अशोक अरोड़ा ने लिखा था कि पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुये वो अपने पद से इस्तीफा देते हैं। खबर है कि ओमप्रकाश चौटाला कुछ दिन बाद फरलो पर बाहर आने वाले हैं उसके बाद पार्टी संगठन को लेकर वो कुछ फैसले ले सकते हैं।