लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है। वहीं हरियाणा में पहली बार 10 की 10 सीटें भाजपा ने जीती हैं। हालांकि कई और राज्यों में भी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है। मोदी की लहर इस बार 2014 से भी बढ़कर दिखाई दी। मोदी की लहर में प्रदेश के बड़े-बड़े नेता चुनाव हार गये।
मोदी लहर में विपक्ष का कोई भी बड़ा नेता अपना गढ़ बचाने में कामयाब नहीं हो पाया। इनेलो अपने गढ़ सिरसा को नहीं बचा पाई। बिश्नोई परिवार हिसार से तीसरे नंबर पर रहा वहीं दुष्यंत चौटाला भी अपनी सीट नहीं बचा पाये। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गढ़ रोहतक को नहीं बचा सके।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा दोनों चुनाव हार गये। हालांकि दीपेंद्र ने बीजेपी के उम्मीदवार अरविंद शर्मा को कड़ा मुकाबला दिया और देर रात तक गिनती चलती रही। आखिर में 7503 वोटों से अरविंद शर्मा को विजयी घोषित किया गया। इसके अलावा बाकी सभी दिग्गज लाखों के अंतर से चुनाव हारे।
कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा 1,64,864 वोटों से हारे। दुष्यंत चौटाला हिसार से 3,14,068 वोटों से हारे। कैप्टन अजय सिंह 386256 मतों के अंतर से, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर 309918 मतों के अंतर से वहीं सबसे बड़ी हार कुलदीप शर्मा की करनाल से हुई वो 656142 मतों हार गये।
इस चुनाव में बड़े बड़े दिग्गज चुनाव क्यों हारे देखें इस वीडियो में…….