हरियाणा की बेटी ने कमाल कर दिया है। हिसार की पर्वतारोही अनिता कुण्डू ने तीसरी बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई पूरी की। अनीता ने 21 मई को चोटी के शिखर पर तिरंगा फहराया। अनिता ने बेस कैंप से 5 मई को ऊपर चढ़ना शुरू किया। अनिता को दो बार मौसम खराब होने की वजह से वापस बेस पर लौटना पड़ा उसके बावजूद हार नहीं मानी और एक बार फिर माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतेह किया।
दरअसल अनिता इस बार 14 पर्वतारोहियों के एक दल का नेतृत्व कर रही थी। 36 दिन की मेहनत और दुर्गम बर्फीले रास्तों को पार करते हुए बिना ऑक्सीजन के 21 मई को सुबह 7 बजे एवरेस्ट की चोटी पर झंडा फहराया। 2018 में अनिता ने सेवन समिट यानी सातों महाद्वीपों की 7 ऊंची चोटियों को फतेह करने का अभियान शुरू किया। इसमें इंडोनेशिया की कारस्टेन्स पिरामिड शिखर, यूरोप की एलबुर्स, अफ़्रीका की किलिमंजारो, अंटार्कटिका की विन्सन को फतेह करने में कामयाब रही।
अनिता इससे पहले 2013 और 2017 में भी माउंट एवरेस्ट को फतेह कर चुकी है। दरअसल अनिता कुण्डू हरियाणा पुलिस में भी कार्यरत हैं। हरियाणा की इस बेटी को तीसरी बार माउंट एवरेस्ट फतेह करने पर ‘द मसला’ सलूट करता है।