चंडीगढ़ के ‘द क्यूब’ में नोजोटो द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया। इस काव्य पाठ में शहर के तमाम युवा कवि और कवित्रियों ने शिरकत किया।
इस कार्यक्रम का संचालन नेहा गुलाटी ने किया। इस मौके पर युवाओं ने समाज के तमाम पहलुओं पर अपनी कविताओं से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में तरसेम , नंद , दिव्यांशु , पराग , सुमित , अंजलि , इश्मत हासमी , रौनक , राजबीर , पुन्नू , सोनिया जी , रजत , नलिनी , दानिश , उमेश , शान्तनु , सागर आदि तमाम कवियों और कवित्रियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
दरअसल नोजोटो एक संस्था है जो पूरे देश के तमाम हिस्सो में युवाओं को मौंका देता है। इसके अलावा ये एक मोबाइल एप्प भी है जहां आप अपनी लिखी रचनाएं साझा कर सकते हैं। मतलब युवा कवियों को यहां प्रमोशन करने का पूरा मौका मिलता है।