Breaking News
Home / Breaking News / पंजाब कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों की घोषणा, चंडीगढ़ से पवन बंसल होंगे उम्मीदवार

पंजाब कांग्रेस के 6 उम्मीदवारों की घोषणा, चंडीगढ़ से पवन बंसल होंगे उम्मीदवार

लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने पंजाब की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया है। वहीं चंडीगढ़ की एकमात्र सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल को मैदान में उतारा गया है। पंजाब में 4 मौजूदा सांसदों को फिर से कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।

 

पटियाला से एक बार फिर महारानी परनीत कौर को उम्मीदवार बनाया गया है। गुरदासपुर से मौजूदा सांसद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, अमृतसर से मौजूदा सांसद गुरजीत सिंह औजला, जालंधर रिजर्व सीट से मौजूदा सांसद संतोख सिंह चौधरी, होशियारपुर रिजर्व सीट से डॉ. राजकुमार चब्बेवाल औऱ लुधियाना से मौजूदा सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को उम्मीदवार बनाया गया है।

 

पंजाब में कुल 13 लोकसभा की सीटें हैं, बाकि बची 7 सीटों पर अभी मंथन चल रहा है। वहीं चंडीगढ़ की सीट से पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्दू की पत्नी की ओर से भी टिकट हासिल करने की कोशिश की जा रही थी। इसके अलावा मनीष तिवारी भी चंडीगढ़ से लड़ना चाहते थे लेकिन कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर पवन बंसल पर दाव खेला है।

 

 

 

कांग्रेस ने हिमाचल की कांगड़ा सीट से भी उम्मीदवार का एलान कर दिया है। कांगड़ा से मौजूदा विधायक पवन काजल को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दो दिन पहले ही कहा था कि लोकसभा चुनाव में कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल होंगे। वहीं हमीरपुर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पार्टी टिकट देने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा मंडी और शिमला के उम्मीदवारों का एलान पहले हो चुका है।

 

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नये प्रधान, 4 कार्यकारी प्रधान होंगे, रफतार न्यूज की ख़बर पर एक बार फिर से मोहर

दिल्ली, 18 जुलाई (रफतार न्यूज ब्यूरो)ः रफतार न्यूज की ख़बर पर एक बार फिर से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');