Breaking News
Home / Breaking News / राज्यवर्धन सिंह राठौर के मुकाबले कांग्रेस ने कृष्णा पूनिया को उतारा मैदान में

राज्यवर्धन सिंह राठौर के मुकाबले कांग्रेस ने कृष्णा पूनिया को उतारा मैदान में

जयपुर ग्रामीण सीट से दो खिलाड़ी आमने सामने होंगे। बीजेपी की ओर से राज्यवर्धन सिंह राठौर तो वहीं कांग्रेस ने कृष्णा पूनिया को मैदान में उतार दिया है। कृष्णा पूनिया के उम्मीदवार बनने से जयपुर ग्रामीण अब हॉट सीट बन गई है। यहां मुकाबला कड़ा हो सकता है।

 

कांग्रेस की नई लिस्ट में कृष्णा पूनिया का नाम है। हालांकि कृष्णा पूनिया मौजूदा विधायक भी हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौर खेल मंत्री हैं और    2004 के एथेंस ओलंपिक में रजत पदक जीत चुके हैं वहीं चक्का फेंक खिलाड़ी रहीं कृष्णा पूनिया ने राष्ट्रमंडल खेल 2010 में स्वर्ण पदक जीता था।

 

जयपुर ग्रामीण से दो खिलाड़ी आमने सामने होने से मुकाबला रोचक हो सकता है। कृष्णा पूनिया का मायका हरियाणा का है और ससुराल उनका राजस्थान में है। वहीं राज्यवर्धन सिंह राठौर केंद्रीय मंत्रीमंडल में अहम भूमिका निभा रहे हैं। देखना होगा कि दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा किया है, वहीं राजनीति के खेल में कौन किसको मात देता है।

About admin

Check Also

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हुई साप्ताहिक बैठक

गुरसराय, झाँसी(डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई गुरसरांय की पहली साप्ताहिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');