Breaking News
Home / हरियाणा / ‘मै भी चौकीदार’ अभियान के तहत इतवार को प्रधानमंत्री करेंगे जनता से सीधा संवाद

‘मै भी चौकीदार’ अभियान के तहत इतवार को प्रधानमंत्री करेंगे जनता से सीधा संवाद

 

चण्डीगढ़ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने एक प्रेस वार्ता की,  सुभाष बराला ने ‘मै भी चौकीदार अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री के जनता से सीधे संवाद कार्यक्रम की जानकारी दी।

 

बराला ने कहा कि हरियाणा की सभी दस लोकसभा क्षेत्रों में ग्यारह कार्यक्रम होगें।जबकि गुरूग्राम लोकसभा क्षेत्र में दो कार्यक्रम रहेंगे।

 

पत्रकारों के कांग्रेस द्वारा चौकीदार को चोर बताए जाने वाले सवाल का जवाब देते हुए सुभाष बराला ने कहा की देश का चौकीदार प्योर है जनता उनको दोबारा पीएम बनाने के लिए श्योर है। बराला ने कहा की पिछले 5 वर्ष देश की चौकीदारी नरेंद्र मोदी ने बखूबी की है।कांग्रेस ने गरीबी हटाओ और महंगाई कम करने के केवल नारे दिए और अभी भी कांग्रेस उन्हीं नारों को भुनाने में लगी है।

 

सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा सरकार जिस अच्छे दिन के वादे के साथ सत्ता में बनी थी। आज उसी वादे पर खरा उतरते हुए बिना भेदभाव के विकास किया है। देश और प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में लागों को बिजली उपलब्ध हुई है। जन-धन योजना के माध्यम से गरीब लोगों के भी बैंक खाते खुले। आयुष्मान भारत योजना जिसके माध्यम से गरीब व्यक्ति 5 लाख रुपए तक अपना ईलाज करा सकता है। इसी प्रकार किसानों के लिए फसल बीमा योजना जो उनके लिए जीवनदायी बना। भाजपा सरकार में हर स्तर पर काम हुआ।

About admin

Check Also

सावधान :कोरोना की तीसरी लहर शुरू, WHO का ऐलान; डेल्टा वैरिएंट की वजह से भारत भी इसके करीब

दिल्ली (रफतार न्यूज ब्यूरो) : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');