कांग्रेस के ओबीसी विंग में गुरभेज सिंह टिब्बी को बनाया ज्वाइंट नेशनल कोऑर्डिनेटर……..
पंजाब के फिरोजपुर से कांग्रेस के युवा नेता गुरभेज सिंह टिब्बी को कांग्रेस में ओबीसी विंग का ज्वाइंट नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। टिब्बी की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश और ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस के प्रधान केशव चंद यादव की सिफारिश से इस बड़े पद पर नियुक्ति मिली है।
कांग्रेस के ओबीसी विभाग के चेयरमैन और छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री तमरॉव ध्वजसाहू की ओर से गुरभेज सिंह टिब्बी को ओबीसी विभाग का ज्वाइंट नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। टिब्बी इसके अलावा गुजरात और दमन एंड दिउ स्टेट की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
दरअसल गुरभेज सिंह टिब्बी कंबोज बिरादरी में यूथ विंग के प्रधान हैं और कई राज्यों में कंबोज बिरादरी में अच्छी पकड़ रखते हैं। टिब्बी लंबे समय से यूथ कांग्रेस से जुड़े हैं। टिब्बी यूथ कांग्रेस में जिलास्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। गुरभेज सिंह टिब्बी का नाम फिरोजपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के उम्मीदवारों के पैनल में भी है।
गुरभेज सिंह टिब्बी की इस नई नियुक्ति को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़, कैप्टन संदीप सिंह संधू, विधायक अमरिंदर सिंह राजा बराड़, बी वी निवास, हरदयाल सिंह कंबोज, मदनलाल जलालपुर, कुलबीर सिंह जीरा, बरिंदर सिंह पहाड़ा, और गुजरात यूथ कांग्रेस के प्रधान गुलाब सिंह राजपूत ने टिब्बी को मुबारक दी है।