Breaking News
Home / Breaking News / इनेलो को बड़ा झटका, विधायक रणबीर गंगवा बीेजपी में शामिल

इनेलो को बड़ा झटका, विधायक रणबीर गंगवा बीेजपी में शामिल

चुनाव से पहले इनेलो विधायक रणबीर गंगवा भाजपा में हुए शामिल…..

इनेलो के मौजूदा नलवा से विधायक रणबीर गंगवा आज बीजेपी में शामिल हो गये। गंगवा दिल्ली के बीजेपी ऑफिस में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश प्रभारी अनिल जैन, लोकसभा सहप्रभारी विश्वास सारंग और भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुये। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले रणबीर गंगवा का बीजेपी में शामिल होना इनेलो के बड़ा झटका है।
दरअसल कई दिनों से चर्चा थी कि इनेलो के कुछ मौजूदा विधायक बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बीजेपी ने रणबीर गंगवा को शामिल कर हिसार लोकसभा में सेंध लगाई है। रणबीर गंगवा हिसार जिले के नलवा हलके से विधायक हैं। गंगवा 2014 में इनेलो की टिकट पर नलवा से विधायक बने थे। नलवा विधनासभा 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी।
2009 के विधानसभा चुनाव में भजनलाल की पत्नी जसमा देवी कांग्रेस के संपत सिंह से चुनाव हार गई थी। वहीं 2014 में रणबीर गंगवा कांग्रसे के चंद्रमोहन को हराकर विधायक बने थे। पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में रणबीर सिंह गंगवा प्रजापति के इनेलो छोड़ने की चर्चा चली हुई थी।
दरअसल इनेलो के दोफाड़ होने के बाद पार्टी का एक हिस्सा दुष्यंत चौटाला की नई बनी पार्टी जेजेपी में शिफ्ट हो गया है। जींद चुनाव के नतीजे के बाद ये चर्चा थी कि इनेलो के कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा सकते हैं। कुछ दिन पहले ही इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ दिल्ली में मुलाकात हुई थी, जिसके बाद चर्चा थी कि या तो दोनों पार्टियों का गठबंधन हो रहा है या फिर अरोड़ा भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
इनेलो में ये बिखराव पार्टी को बड़ा नुक्सान पहुंचा सकता है। कुछ दिन पहले चर्चा ये भी थी कि इनेलो बीजेपी का गठबंधन हो सकता है। हालांकि बीजेपी की ओर से साफ कहा गया कि बीजेपी अपने दम पर 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं अभय सिंह चौटाला ने भी गठबंधन को अफवाह बताया। अगर इनेलो बीजेपी का गठबंधन हो जाता तो इनेलो में बिखराव रूक सकता था नहीं तो आने वाले दिनों में इनेलो को और नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

About admin

Check Also

नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के प्रधान होंगे, 4 कार्यकारी प्रधान भी होंगे नियुक्त … 

दिल्ली, 17 जुलाई  (रफ्तार न्यूज संवाददाता)  : सूत्रों के हवाले से ख़बर आई है कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');