लोकसभा चुनाव के लिये बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 182 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उतरप्रदेश की वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेेंगे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुजरात की गांधीनगर सीट से , राजनाथ सिंह लखनऊ से , नितिन गडकरी नागपुर से चुनाव लड़ेंगे।
वहीं वी के सिंह एक बार फिर गाजियाबाद से, हालांकि वी के सिंह के बारे में चर्चा थी कि वो हरियाणा कि भिवानी – महेंद्रगढ़ सीट से भी चुनाव लड़ सकते हैं। हेमा मालिनी मथुरा से , साक्षी महाराज उनाव से चुनाव लड़ेंगे। कुछ दिन पहले चर्चा थी कि साक्षी महाराज को टिकट नहीं मिलेगा तो साक्षी महाराज ने इसके लिये एक तरह से पार्टी को धमकी भी दी थी।
स्मृति ईरानी अमेठी से राहुल गांधी के सामने चुनाव लड़ेंगी। हालांकि पिछली बार स्मृति ईरानी राहुल गांधी से चुनाव हार गई थी जिसके बाद उन्हेें राज्यसभा के माध्यम से मंत्री बनाया गया था। जितेंद्र सिंह जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे, सोफी यूसुफ अनंतनाग से , जुगल किशोर जम्मू से और खालिद जहांगीर श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पूनम महाजन मुंबई की नोर्थ सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ेंगी। राहुल सिन्हा कोलकाता की नोर्थ सीट से, सी के बॉस कोलकाता की साऊथ सीट से, बाबुल सुप्रियो आसनसोल से, हंसराज अहीर चंद्रपुर से, अनंतकुमार हेगड़े कर्नाटक की उत्तरा कन्नड सीट से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। सदानंद गौड़ा बेंगलुरू उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
उतरप्रदेश की बागपत सीट से सत्यपाल सिंह दोबारा चुनाव लड़ेंगे वो 2014 में भी यहीं से जीते थे। इससे पहले वो मुंबई में पुलिस कमिश्नर थे। राजेंद्र अग्रवाल को मेरठ से टिकट दिया गया है। राघव लखनपाल को सहारनपुर से और राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को एटा से, संतोष कुमार को बरेली से टिकट दिया गया है।
वहीं उम्मीदवारों का एलान होने के बाद नितिन गडकरी ने कहा कि वो एक बार फिर नागपुर से रिकॉर्ड तो़ड़ मतों से जीतेंगे। गडकरी ने कहा कि नागपुर के लोग उनके काम से खुश हैं और अगर वो जीतते हैं तो और अच्छा काम करेंगे।