लोकसभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है नेताओं की ओर से एक दूसरे पर हमले भी तेज होते जा रहे हैं। नेता लोग अब व्यक्तिगत तौर पर एक दूसरे को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने यूपी के सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा में प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। महेश शर्मा ने कहा कि मायावती, अखिलेश यादव, पप्पू और अब तो पप्पू की पप्पी (प्रियंका गांधी) भी आ गई हैं।
महेश शर्मा के इस बयान पर बवाल खड़ा हो सकता है। दरअसल प्रियंका गांधी आज गंगा यात्रा के माध्यम से उतरप्रदेश पहुंची हैं। प्रियंका गांधी के उतरप्रदेश में कई कार्यक्रम हैं। प्रियंका गांधी की ओर से उतरप्रदेश के एक हिस्से की कमान संभालने के बाद बीजेपी नेता प्रियंका को लेकर ज्यादा टारगेट कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव अब ‘देश का चौकीदार चोर है’ और ‘में भी चौकीदार’ के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। लोकसभा के चुनाव में असली मुद्दे गायब होते दिखाई दे रहे हैं। नेताओं की बयानबाजी ही हमारे देश में मुद्दा होती है और पूरा का पूरा चुनाव ही उसी पर लड़ा जाता है। देखना होगा कि बीजेपी के नेता और मंत्री की ओर से प्रियंका गांधी पर की गई इस विवादित टिप्पणी के बाद कांग्रेस की ओर से क्या जवाब आता है।