Breaking News
Home / हरियाणा / दिग्विजय चौटाला ने इनसो में जोन प्रभारियों के नाम का किया एलान

दिग्विजय चौटाला ने इनसो में जोन प्रभारियों के नाम का किया एलान

 

आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) में कई पदों पर नियुक्तियां की गई है। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने संगठन की तैयारियों के लिए प्रदेश में तीन जोन प्रभारियों की नियुक्ति की है। जिसमें पश्चिमी हरियाणा से अनिल बालकिया, उत्तरी हरियाणा से राजेश पायलट और दक्षिणी हरियाणा से संदीप कपासिया को जोन प्रभारी पद पर नियुक्त किया है।

 

दिग्विजय ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए पश्चिमी हरियाणा जोन में अनिल बालकिया को प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है। जो कि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद,भिवानी, रोहतक, दादरी, झज्जर और कैथल जिले में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

 

इसी क्रम में राजेश पायलट को उत्तरी हरियाणा जोन की जिम्मेदारी दी है। जो कि पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिले का जिम्मा संभालेंगे।

 

वहीं दक्षिणी हरियाणा जोन में संदीप कपासिया को प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है। संदीप फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरूग्राम, रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़ जिले में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

 

 

About admin

Check Also

सावधान :कोरोना की तीसरी लहर शुरू, WHO का ऐलान; डेल्टा वैरिएंट की वजह से भारत भी इसके करीब

दिल्ली (रफतार न्यूज ब्यूरो) : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');