लोकसभा चुनाव के लिये हरियाणा में मतदान 12 मई को होगा। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को लेकर मंथन कर रही हैं। हरियाणा कांग्रेस की ओर से जो खबर आ रही है वो ये कि कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने के लिये 300 से ज्यादा नेताओं की एप्लीकेशन आई है। हरियाणा में दस सीटें हैं इस हिसाब से औसत अगर लगाई जाये तो करीब 10 लोग एक सीट से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं।
कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने के लिये सबसे ज्यादा आवेदन फरीदाबाद लोकसभा सीट से आये हैं, बताया जा रहा है कि करीब 70 लोगों ने यहां से चुनाव लड़ने के लिये अप्लाई किया है। वहीं सोनीपत और अंबाला से भी खूब आवेदन आए हैं। दूसरी ओर अकबर रोड नई दिल्ली में टिकट मांगने वालों के इंटरव्यू की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। यह प्रक्रिया करीब 31 मार्च तक जारी रह सकती है। सूत्रों के अनुसार एक इंटरव्यू पर करीब 10 मिनट का समय लगाया जा रहा है।
किस सीट से कितने आवेदन आये हैं वो इस तरह है।
- फरीदाबाद से – 70
- अम्बाला – 40
- सोनीपत – 50
- करनाल – 25
- हिसार – 35
- सिरसा – 25
- गुड़गांव – 25
- कुरुक्षेत्र – 12
- भिवानी-महेंद्रगढ़ – 15
- रोहतक – 05
इंटरव्यू देकर लौटे एक नेता ने कहा कि सभी को अकबर रोड बुलाया जा रहा है, जहां पार्टी प्रभारी खुद इंटरव्यू ले रहे हैं। ताकि कांग्रेस की ओर से मजबूत प्रत्याशी ही चुनावी मैदान में उतारा जा सके। बताया जा रहा है कि 31 मार्च तक छंटनी होगी। छंटनी के बाद 2-3 नामों का पैनल हर सीट के हिसाब से राहुल गांधी के पास जायेगा। उसके बाद ही फाईनल उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी।
दरअसल हरियाणा में चुनाव को अभी काफी वक्त बचा है इसलिये कोई भी पार्टी जल्दबाजी नहीं करना चाहती। वहीं जेजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन की संभावना अभी भी बची है। इसके अलावा इनेलो और बीजेपी के गठबंधन की भी चर्चा चल रही है। इन सबको देखते हुुुुये ही सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों का एलान करेंगी।
हरियाणा में कुल 10 सीटें हैं जिनमें से 20 एससी आरक्षित हैं वो है अंबाला और सिरसा। लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी के खाते में 7 सीट. कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट वहीं इनेलो के खाते में 2 सीट गई थी। उम्मीदवारों के नाम को लेकर सभी पार्रियों की ओर से मंथन किया जा रहा है। वहीं ये भी देखा जायेगा कि सामने वाली पार्टी किस सीट पर कौनसा उम्मीदवार उतार रही है। इसको लेकर भी उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा।