Breaking News
Home / Breaking News / भाजपा सांसद कटारिया का सामने आया विवादित बयान

भाजपा सांसद कटारिया का सामने आया विवादित बयान

अम्बाला से भाजपा सांसद रतनलाल कटारिया का विवादित बयान सामने आया है। भाजपा सांसद कटारिया ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कटारिया ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल संबंधित ट्वीट पर कहा कि ‘इसका बाप तो मर गया बोफोर्स कांड में, उसका दाग मिटा भी नही और कहते हमे हैं, ये तो वो कहावत हुई लागा चुनरी में दाग मिटाऊं कैसे।’
वहीं केजरीवाल के गठबंधन के ट्वीट पर कटारिया ने गांव की एक कहानी का हवाला देते हुए कहा कि ‘न नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी।’ कटारिया ने कहा कि जो पिछले चुनावों में भाजपा का मजाक उड़ाते थे, आज वही राजनैतिक लोग भाजपा में शामिल होने के लिए कतार में खड़े हैं।
कटारिया ने अपने ही साथी नेताओं को भी नहीं बख्शा। जब कटारिया से सवाल पूछा गया कि क्या आप अंबाला से चुनाव लड़ रहे हैं तो कटारिया उबाल खा गये। कटारिया ने कहा कि कुछ मेरे शुभचिंतक हाईकमान को कहते हैं कि ‘कटारिया बीमार रहने लगा। अरे जब मैं बोलने लगता हूँ तो लोकसभा स्पीकर कहती हैं स्पीकर बन्द कर दो,कटारिया बोल रहा है। ऐसे में मैं बिमार कैसे हो सकता हूं।’
दरअसल कटारिया पहले भी कई बार अपने बयानों की वजह से विवादों में रहे हैं। कटारिया का पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर दिये बयान पर बवाल मचना लाजमी है।
Report by- Umang Sheoran

About admin

Check Also

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हुई साप्ताहिक बैठक

गुरसराय, झाँसी(डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई गुरसरांय की पहली साप्ताहिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');