Breaking News
Home / हरियाणा / जननायक जनता पार्टी ने बनाया नया प्रकोष्ठ, की नई नियुक्तियां

जननायक जनता पार्टी ने बनाया नया प्रकोष्ठ, की नई नियुक्तियां

जननायक जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए कुछ नियुक्तियां की है। पार्टी ने विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु जाति के लिये एक प्रकोष्ठ का गठन किया है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंहसांसद दुष्यंत चौटालाराष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी बांगड़पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद विमुक्त जातिघुमंतु जातिअर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ का गठन किया है। इस प्रकोष्ठ की प्रथम सूची में प्रदेशाध्यक्ष और सभी जिला अध्यक्षों के नाम शामिल है।

 

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने बताया कि पानीपत निवासी श्री दयानंद उरलाना को विमुक्त जातिघुमंतु जातिअर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ की कमान देते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वहीं पार्टी ने इस प्रकोष्ठ में सभी 22 जिलों के अध्यक्ष पदों पर भी नियुक्तियां कर दी गई हैं। जिसमें करनाल से करतार सिंह कापड़ो, पानीपत से अमर सिंह नम्बरदारकैथल से राम कुमार नायकभिवानी से बलवंत सिंह सांसीहिसार से राजेश मजोका ओड को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

 

फतेहाबाद से देव सिंह सांसीपलवल से लीलू राम बावरियासोनीपत से जय कुमारझज्जर से चंद्र सिंह बावरियासिरसा से नरेश कुमार बाजीगरजींद से हरिकेश नायकयमुनानगर से शरणजीत बाजीगरपंचकूला से नायब सिंह वकीलअंबाला से चूहड़ सिंह बाजीगरफरीदाबाद से भाल सिंह बावरियामहेंद्रगढ़ से राजा राम बावरियानूंह से रणबीर सिंह बावरियाकुरुक्षेत्र से सुरजीत राम बाजीगरगुरुग्राम से दुली चंदरोहतक से बंटी मेहला सांसीरेवाड़ी से बसंत कुमार नट और दादरी से मंगत नाथ सपेरा शामिल है।

 

सरदार निशान सिंह ने बताया कि प्रदेश के हर क्षेत्र में विकास व हर वर्ग की खुशहाली के लिए जननायक जनता पार्टी चौधरी देवीलाल की विचारधारा पर चलते हुए 36 बिरादरी को एक साथ लेकर चल रही है। उन्होंने कहा कि विमुक्त जातिघुमंतु जातिअर्धघुमंतु जाति प्रकोष्ठ के गठन का मुख्य उद्देश्य, इसमें शामिल जातियों को राजनीति के प्रति जागरूक व सक्रिय करना है ताकि इन्हें प्रदेश की राजनीति में प्रमुख हिस्सेदारी मिल सके। 

 

About admin

Check Also

सावधान :कोरोना की तीसरी लहर शुरू, WHO का ऐलान; डेल्टा वैरिएंट की वजह से भारत भी इसके करीब

दिल्ली (रफतार न्यूज ब्यूरो) : वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने दुनिया में थर्ड वेव शुरू होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');