Breaking News
Home / Breaking News / प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट आया सामने, देखिये क्या लिखा

प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट आया सामने, देखिये क्या लिखा

कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी का पहला ट्वीट सामने आया है। प्रियंका गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक में पहली बार हिस्सा लिया। अहमदाबाद में हुई एक जनसभा में प्रियंका गांधी जोश में नजर आई। वहीं रात को प्रियंका ने ट्वीट किया। ये उनका पहला ट्वीट था। उसके तुरंत बाद प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया। पहले ट्वीट में प्रियंका ने लिखा कि ‘साबरमती की सादगी में सत्य जीवित है।’

 

 

 

पहले ट्वीट के बाद प्रियंका ने दूसरा ट्वीट किया और लिखा कि ‘हिंसा में हमेशा बुराई होती है और हिंसा के मकसद में कुछ अच्छा दिखता है तो वो अस्थाई है।’

 

 

हालांकि प्रियंका ने अपना ट्विटर अकाउंट 10 फरवरी को ही बना लिया था लेकिन एक महीने तक उन्होनें कोई ट्वीट नहीं किया। अब एक महीने के बाद जाकर प्रियंका ने ट्विटर अकाउंट पर लगातार दो पोस्ट डाली हैं। प्रियंका ने रात करीब 11 बजे ये दोनों ट्वीट किये और सुबह तक 6 हजार से ज्यादा बार दोनों ट्वीट को शेयर किया गया।

 

ट्वीट से पहले प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पिछली बार जो वादे किये गये थे वो कहां हैं उन पर बात क्यों नहीं की जाती। उन मुद्दों पर सवाल क्यों नहीं पूछे जाते। प्रियंका ने लोगों से कहा कि आपका वोट ही असली हथियार है। प्रियंका ने कहा कि रोजगार , किसानों और महिला सुरक्षा पर आपको सवाल करना चाहिये।

 

दरअसल आज हर नेता ट्विटर पर है। ट्विटर पर नेता ज्यादा एक्टिव हैं सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफॉर्म के मुकाबले। नेता लोग कोई भी घटना होती है तो उस पर उसी समय रिएक्शन देते हैं। कई बार ट्विटर पर डाली गई पोस्ट ही मुद्दा बन जाती है।

About admin

Check Also

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हुई साप्ताहिक बैठक

गुरसराय, झाँसी(डॉ पुष्पेंद्र सिंह चौहान)-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई गुरसरांय की पहली साप्ताहिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
gtag('config', 'G-F32HR3JE00');