जेजेपी के दिल्ली संगठन में की नियुक्तियां, प्रभारी और अध्यक्ष समेत 6 पदाधिकारी घोषित
जननायक जनता पार्टी ने संगठन में विस्तार करते हुए कई नियुक्तियां की हैंं। पार्टी की कोर कमेटी ने दिल्ली की प्रथम सूची में छह पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जिसमें सांसद दुष्यंत चौटाला को दिल्ली की कमान सौंपते हुए प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है। वहीं पार्टी ने ओमप्रकाश सहरावत को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा पार्टी ने संगठन सचिव, महासचिव, कार्यालय सचिव और युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर भी अहम नियुक्तियां की हैं।
पार्टी ने जोरा सिंह को संगठन सचिव, हेमचंद्र भट्ट को महासचिव और प्रदीप शौकीन को कार्यालय सचिव के पद पर नियुक्त किया है। वहीं दिल्ली में विक्रम देसवाल को युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जेजेपी ने हरियाणा में 13 और हलका प्रधानों की नियुक्ति की…
जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए हरियाणा में हलका स्तर पर नियुक्तियां की है। पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह, सांसद दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी बांगड़, पार्टी के कोर कमेटी के सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों ने विचार विमर्श के बाद सूची जारी की है। पार्टी ने 13 और विधानसभा क्षेत्रों में हलका प्रधानों के नामों की घोषणा की है। जिनमें फिरोजपुर झिरका से शमशुदीन, महेंद्रगढ़ से संजीव तंवर, सफीदों से बलजिंदर सरड़ा, अटेली से बिल्लू चेयरमैन, नांगल चौधरी से डीएन यादव, बहादुरगढ़ से संजय दलाल, पिहोवा से कुलदीप जख्वाला, नीलोखेड़ी से इंद्रजीत गोराया, अंबाला कैंट से श्रवण सिंह, घरौंडा से राजपाल कैमला, असंध से धर्मबीर पाढा, नूंह से आस मोहम्मद, गुरुग्राम से रविंद्र कटारिया शामिल है। इसके साथ ही जननायक जनता पार्टी ने कुछ 68 विधानसभा क्षेत्रों के हलका प्रधानों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि बाकी हलकों के प्रधान भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे