मेष (Aries):- ज्यादा नरमी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। खानपान का ध्यान रखें। रुके हुए कार्य पूरे करें। नजदीक के कुछ लोगों से आपको थोड़ा असंतोष महसूस होगा।
वृषभ (Taurus):-घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आपके कामों की लोग प्रशंसा करेंगे। विदेश यात्रा के योग दिवाली के बाद बन सकते हैं। घर में तुलसी का पौधा लगाएं।
मिथुन (Gemini):-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। वाणी पर संयम आवश्यक है। सेहत में सुधार होगा। केसर चंदन तिलक लगाएं।
कर्क (Cancer):- व्यावसायिक समस्या का हल निकलेगा। सामाजिक यश-सम्मान बढ़ेगा। स्वजनों से मेल-मिलाप होगा। किसी के झगड़े में न दखल दें।
सिंह (Leo):-नौकरी में ऐच्छिक पदोन्नति की संभावना है। किसी की आलोचना न करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन संबंधी लेन देन न करें। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं।
कन्या (Virgo ):-व्यापार, नौकरी में उन्नति होगी। किसी के झगड़े में दखल न दें। कानूनी मामले सुधरेंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं। किसी गरीब को जूते दान करें।
तुला (Libra ):-सुखद यात्रा के योग बनेंगे। खुद के दिमाग से कार्य करना लाभप्रद रहेगा। अधूरे कामों में गति आएगी। अपनी गोपनीय बातें किसी के साथ शेयर ना करें।
वृश्चिक (Scorpio):-व्यावसायिक गोपनीयता भंग न करें। कार्य में व्यय की अधिकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भावनात्मक समस्याएं रह सकती हैं। अपना भेद किसी को ना दें।
धनु (Sagittarius):- मानसिक अंतरद्वंद्व पैदा होंगे। आज के दिन व्यर्थ की समस्याओं से निकल कर कुछ समय खुद को दें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं।
मकर (Capricorn):-व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा। धैर्य एवं संयम रखकर काम करना होगा। आज आपको अचानक कुछ लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
कुंभ (Aquarius):- आपकी दूरदर्शिता एवं सूझबूझ से कठिनाइयाँ दूर होंगी। व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं। कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं।
मीन (Pisces):-परिवार के सहयोग से दिन उत्साहपूर्ण व्यतीत होगा। किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं।
आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
आचार्य नारायण जी- +919215574748