हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल यानी इनेलो की ओर से संगठन में धड़ाधड़ नियुक्तियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा की ओर से पार्टी के कर्मचारी प्रकोष्ठ में नियुक्तियां की गई हैं जिसमें दलबीर सिंह को प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी संगठन में विस्तार के लिए भगत सिंह बैनिवाल को सिरसा, रादू राम अयालकी को फतेहाबाद, सहदेव सिहाग को हिसार, शमशेर ढांडा को जींद, ओमप्रकाश ढांडा को कैथल, साहब सिंह को अम्बाला, महेंद्र श्योराण को पंचकुला, बलवंत सिंह को यमुनानगर जिला का संयोजक बनाया गया है।
वहीं रोशन लाल बुद्धिराजा को कुरुक्षेत्र, मा. केहर सिंह को करनाल, मा. बलबीर सिंह जागलान को पानीपत, जिले सिंह को सोनीपत, जयविरेंद्र दलाल को झज्जर, रामचंद्र राठी को रोहतक, रण सिंह श्योराण को भिवानी, महेंद्र सिंह जाखड़ को दादरी, बीडी यादव को रेवाड़ी, रती राम शर्मा को गुरुग्राम, गोपाल कुंडू को पलवल, धर्मपाल सिंह दलाल को फरीदाबाद और रिटायर्ड बीडीओ लियाकत अली को जिला मेवात का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
दरअसल चुनाव को देखते हुये सभी पार्टियों की ओर से संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इससे पहले भी इनेलो की ओर से विभिन्न प्रकोष्ठों में जिलास्तर पर नियुक्तियां की गई हैं।