उत्तर भारत में 25-50 हजार आबादी में असंध को मिला सबसे स्वच्छ शहर का तमगा
भारत में स्वच्छता को लेकर राज्यों में दसवें स्थान पर रहा हरियाणा वर्तमान सर्वेक्षण में एक पायदान उपर बढक़र नौंवे स्थान पर पहुंच गया है। इसी प्रकार 25 हजार से 50 हजार आबादी के वर्ग में उत्तर भारत में असंध ने स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार जीता है।
नगर निगम करनाल की रैंकिंग 41 में सुधार होकर 24, नगर निगम रोहतक की रैंकिंग 89 में सुधार होकर 69, नगर निगम पंचकूला की रैंकिंग 142 में सुधार होकर 71 तथा गुरुग्राम नगर निगम की रैंकिंग 105 में सुधार होकर 83 हो गई है। बीते वर्ष देश के 100 स्वच्छ शहरों में हरियाणा के दो निगम को स्थान मिला था, जबकि इस बार चार निगम शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम अंबाला की रैंकिंग 159 में सुधार होकर 146, नगर निगम पानीपत की रैंकिंग 255 में सुधार होकर 188, नगर निगम यमुनानगर की रैंकिंग 313 में सुधार होकर 218 हुआ है।
हरियाणा की कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन अभियान में आमजन की भागीदारी के साथ लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में पूर्व सर्वेक्षण के मुकाबले सभी पालिकाओं को शामिल किया गया था। पालिकाओं की संख्या में बढोतरी और प्रतिस्पर्धा बढने के बावजूद हरियाणा ने बेहतर प्रदर्शन किया।