हरियाणा में इनेलो पार्टी ने संगठन को बढ़ाते हुये खेल प्रकोष्ठ में कुछ नियुक्तियां की हैं। इनेलो ने सूबे सिंह को खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। अभय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने संयुक्त बयान में कहा की ओम प्रकाश चौटाला के निर्देशानुसार खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश और जिला संयोजकों की नियुक्तियां की गई हैं।
सिरसा जिला में जिला संयोजक के तौर पर पवन बेनीवाल को नियुक्त किया गया है वहीं विनोद जाखड़ को फतेहाबाद, जगदीश बांडाहेड़ी को हिसार, जसमेर सिंह तितरम को कैथल, गुरदयाल सिंह बाबा को अंबाला, देशराज पोसवाल को पंचकूला, नरेंद्र चुघ को यमुनानगर, दलजीत सिंह नेसी को कुरुक्षेत्र, विक्रम सिंह को करनाल, सत्यवान को पानीपत, अमित कुमार को सोनीपत, सुनील दलाल को झज्जर, जोगिंदर सिंह को रोहतक, संजीव कुमार को दादरी, विकास कुमार को महेंद्रगढ़, पवन यादव को रेवाड़ी, लोकेश दहिया को गुरुग्राम, वेद पहलवान को पलवल और रणवीर पहलवान को फरीदाबाद का जिला खेल संयोजक बनाया गया है।
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि खिलाड़ियों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए खेल प्रकोष्ठ में जिलेवार नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी हाईकमान ने यह भी कहा कि प्रदेश व देश में खिलाड़ियों के मान-सम्मान बढ़ाने की नीति इनेलो पार्टी की देन है। ओम प्रकाश चौटाला की सरकार में ही सबसे पहले खिलाड़ियों को 25 लाख रुपए नगद इनाम राशि की नीति बनाई गई थी जिसे बाद में केंद्र और अन्य राज्यों की सरकारों ने अपनाया।