कॉमेडी के दो बादशाह कपिल शर्मा और डॉक्टर गुलाटी यानि सुनील ग्रोवर एक बार फिर साथ नजर आयेंगे। जी हां, लेकिन इस बार डॉक्टर गुलाटी का किरदार कुछ अलग होगा। इस बार सुनील ग्रोवर गेस्ट के तौर पर कपिल शर्मा के शो पर नजर आयेंगे। दरअसल सुनील ग्रोवर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत मेें नजर आयेंगे और इसी फिल्म के प्रमोशन के लिये सुनील ग्रोवर सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंचेंगे। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस के लिये ये एक अच्छी खबर है। काफी समय के बाद ये दोनों एक साथ नजर आयेंगे।
दरअसल इस बार कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर खुद सलमान खान हैं। सलमान खान खुद सुनील ग्रोवर को अपने साथ लेकर कपिल शर्मा के शो पर पहुंचेेंगे। खबर ये भी है कि आने वाले दिनों में सुनील ग्रोवर कपिल के शो को ज्वाइन कर सकते हैं। इसका इशारा कपिल और सुनील ग्रोवर ने दे दिया है। कपिल शर्मा का शो टीआरपी के हिसाब से अच्छा चल रहा है। वहीं सुनील ग्रोवर के शो को इस बार कुछ खास रिस्पॉंस नही मिला। कपिल तो काफी समय से कोशिश कर रहे थे कि सुनील उनके साथ काम करे। आने वाले दिनों में सलमान खान इन दोनों को कपिल शर्मा के शो में इक्कठा कर सकते हैं।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के फैंस भी चाहते हैं कि इन दोनों कॉमेडियन स्टार को एक साथ नजर आना चाहिये। अगर ये इक्कठे नजर आते हैं तो शो और हिट हो सकता है। जब ये दोनों इक्कठे काम करते थे तो शो नंबर वन पर था लेकिन दोनों के अलग – अलग होने के बाद शो बंद हो गया। वक्त की नजाकत को देखते हुये दोनों को लगता है कि दोनों का साथ आना जरूरी है। खैर देखना होगा कि कब ये दोनों कॉमेडी के सितारे एक बार फिर एक साथ शो करते नजर आयेंगे।